ब्लॉक के चलते आज 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द और 5 ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट

Edited By swetha,Updated: 22 Jul, 2019 08:46 AM

train route block

सुल्तानपुर लोधी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से संबंधित विभाग द्वारा 22 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते जालंधर- फिरोजपुर- जालंधर पैसेंजर (74935 /74936)और जालंधर- अमृतसर- जालंधर (74642/ 74643) पैसेंजर ट्रेन 22 जुलाई को...

जालंधर(गुलशन): सुल्तानपुर लोधी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से संबंधित विभाग द्वारा 22 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते जालंधर- फिरोजपुर- जालंधर पैसेंजर (74935 /74936)और जालंधर- अमृतसर- जालंधर (74642/ 74643) पैसेंजर ट्रेन 22 जुलाई को रद्द रहेंगी।

इसके अलावा अहमदाबाद- जम्मू तवी एक्सप्रैस (19223), जम्मू तवी- अहमदाबाद एक्सप्रैस (19224) और जन्मभूमि एक्सप्रैस (19107) वीकली ट्रेन को रूट बदल कर चलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ आज अन्य स्टेशनों पर लिए ब्लॉक की वजह से गरीब रथ एक्सप्रैस (12204) और जननायक एक्सप्रैस (15211) भी डायवर्ट होकर चलेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!