Edited By Updated: 19 Feb, 2016 05:23 PM
गांव सरहाल काज़ियां में तीन साल के बच्चे मानव पुत्र रूप लाल की छत से गिरने से मौत हो गई। यह बच्चा दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था
बंगाः गांव सरहाल काजियां में वीरवार देर शाम छत से गिरने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार मानव पुत्र रूप लाल बीते बुधवार को अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए घर की छत से गिर गया। घर के सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे। गिरते ही बच्चे के सिर की हड्डियां फ्रैक्चर हो गईं। उसे नवांशहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर वीरवार देर शाम उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।