Edited By Updated: 14 Feb, 2016 11:16 AM
पंजाब में चल रही नशे की आंधी को...
जालंधर/चंडीगढ़ःपंजाब में चल रही नशे की आंधी को रोकने में असफल रहने के बाद पंजाब सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सन्नी दियोल को अपना ब्रांड अम्बैसडर बना के नशे के विरूद्ध मैदान में उतारा है।
इस संबंधी जारी एक वीडियो में सन्नी दियोल नशों के खिलाफ लडाई का ऐलान करते दिखाई दे रहे है। वीडियो द्वारा यह संदेश देने का यत्न किया गया है कि नशों को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले पंजाब सरकार ने नशों की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम चलाई थी।
इसके चलते पंजाब में कई स्थानों पर नशा छुडाओ केंद्र भी खोले गए थे। पर इन प्रयत्नों से भी कामयाबी नहीं मिली थी। अब देखना है कि बादल की यह योजना कितनी सफल होती हैष