बेरोजगारी से तंग वेटर ने लगाया फंदा, मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Sep, 2019 09:29 AM

suicide case

बेरोजगारी से तंग आकर एक वेटर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंधी जानकारी देते चौकी इंचार्ज एस.आई. बलकार सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान अमरनाथ (35) के रूप में हुई है।

लुधियाना(ऋषि): बेरोजगारी से तंग आकर एक वेटर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंधी जानकारी देते चौकी इंचार्ज एस.आई. बलकार सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान अमरनाथ (35) के रूप में हुई है। 

पुलिस को दिए बयान में पत्नी कुलदीप ने बताया कि वह मूल रूप से यू.पी. के रहने वाले हैं और फौजी मुहल्ला के वेहड़े में किराए पर रह रहे हैं। उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी। लगभग 10 दिनों से काम न मिलने के कारण पति काफी परेशान रह रहे थे। शनिवार रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद अपनी सहेली के साथ सोने के लिए छत पर चली गई। रविवार सुबह 6 बजे जब कमरे में आई तो पति का शव पंखे से झूल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी आत्म पार्क की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!