Edited By swetha,Updated: 07 Aug, 2019 10:24 AM
आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने मंगलवार को 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने मंगलवार को 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए 20 मिनट की देरी से चली। स्पाइसजैट की फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर जाने का समय दोपहर 1.30 बजे का है और आदमपुर दोपहर 2.25 बजे पहुंचती है। वहीं मंगलवार को दिल्ली से आदमपुर की फ्लाइट दोपहर 1.50 बजे चली और वह दोपहर 3.15 बजे आदमपुर पहुंची। इस देरी की वजह से आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट दोपहर 3.31 बजे चली और वह सायं 4.50 बजे दिल्ली पहुंची। अमूमन स्पाइसजैट की फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 2.45 बजे चल कर 4 बजे पर दिल्ली पहुंचती है, जिन यात्रियों की आगे फ्लाइट थी, उन्हें स्पाइसजैट की फ्लाइट लेट होने के कारण काफी मुश्किलें आईं।