चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की शराब लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2020 12:20 PM

smuggler arrested with illegal alcohol from chandigarh

ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि थाना रामामंडी की दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी की पुलिस ने अवैध शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि थाना रामामंडी की दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी की पुलिस ने अवैध शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. रामा मंडी सुलक्खन सिंह के नेतृत्व में चौकी दकोहा के प्रभारी मदन सिंह द्वारा काकी पिंड चौक (होशियारपुर रोड) से पकड़ा गया आरोपी यशपाल सिंह विंकल उर्फ रिंकल पुत्र बलबीर सिंह निवासी ढन्न मोहल्ला थाना डिवीजन नं. 3 जालंधर अपनी सैंट्रो कार में चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को कार की तलाशी लेने पर शराब की 24 बोतलें बरामद हुईं। 

ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी करने से बाज ना आने वाले आरोपी यशपाल सिंह के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ करने के लिए उसे माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ पहले भी थाना रामा मंडी व थाना कैंट में केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल भी जा चुका है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!