एन.जी.ओ. ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर 100 यात्रियों को बांटे कपड़े के थैले

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2019 11:11 AM

say no to plastic

सिटी रेलवे स्टेशन पर चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

जालंधर(गुलशन): मोदी सरकार द्वारा देशभर में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने हेतु स्वयं सेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं और विभिन्न तरीकों से लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में एन.जी.ओ. समर्पण टू दी नेशन द्वारा भी शहर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के प्रधान अमित शर्मा, हेमंत शर्मा, वरिंद्र अरोड़ा, हितेश व अन्य ने सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल, चीफ  हैल्थ इंस्पैक्टर मनोज कुमार के साथ मिलकर एक जागरूकता अभियान चलाया। 

इस दौरान उन्होंने यात्रियों और वैंडरों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया। एन.जी.ओ. के सदस्यों ने कुछ यात्रियों के हाथ से प्लास्टिक का लिफाफा लेकर उन्हें कपड़े का थैला देकर जागरूक किया। सिटी स्टेशन पर करीब 100 यात्रियों को कपड़े के थैले भेंट किए गए। रेलयात्रियों ने इस अभियान को काफी सराहा और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया।  

स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल ने भी संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि रेलवे विभाग द्वारा 16 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल के निर्देशों पर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के साथ-साथ प्लास्टिक फ्री स्टेशन बनाने की मुहिम भी शुरू की गई है। 

 

 



 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!