दिल्ली से गांजा लाकर काजी मंडी में बेचने वाली सगी बहनें गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Sep, 2019 08:45 AM

real sisters areested

दिल्ली से गांजा लाकर काजी मंडी व आसपास के इलाके में बेचने वाली 2 सगी बहनों को स्पैशल आप्रेशन यूनिट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर(स.ह.): दिल्ली से गांजा लाकर काजी मंडी व आसपास के इलाके में बेचने वाली 2 सगी बहनों को स्पैशल आप्रेशन यूनिट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं पिछले 7 माह से गांजा बेचने का काम कर रही थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया है। 

स्पैशल आप्रेशन यूनिट के इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काजी मंडी में रेड करके शरणों पत्नी ढोला व उसकी बहन शम्मी पत्नी दीपक दोनों निवासी काजी मंडी को काबू किया है। उनके घर में से तलाशी दौरान 4 किलो 975 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता लगा कि वे पिछले 7 माह से गांजा बेच रही हैं और हर माह दिल्ली जाकर गांजा लेकर आती हैं। दोनों सगी बहनें काजी मंडी व आसपास के इलाकों में गांजा बेचा करती थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!