पंजाब कांग्रेस ने अतुल सूद को किया दाखा व फगवाड़ा का आब्जर्वर नियुक्त

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 10:02 AM

punjab congress appointed atul sood as observer

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव अतुल सूद को दाखा व फगवाड़ा में 21 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से आब्जर्वर नियुक्त किया है।

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव अतुल सूद को दाखा व फगवाड़ा में 21 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से आब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्होंने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह इन दोनों क्षेत्रों में जाकर पार्टी उम्मीदवारों की मदद करें तथा साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गतिशील बनाएं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी सचिवों को उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की मदद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा नियुक्त किए गए आब्र्जवरों की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी रखी जाएगी, इस बीच प्रदेश सचिव अतुल सूद ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है, उसे वह अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिल कर बखूबी निभाएंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!