पंजाब भाजपा में बदलाव के लिए शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 01:14 PM

punjab bjp

भारतीय जनता पार्टी में कुछ राज्यों के अध्यक्षों के पदों में फेरबदल को लेकर प्रक्रिया फिर से आरंभ हो गई है। पंजाब सहित कुछ और राज्यों के अध्यक्षों में बदलाव के लिए दिल्ली में आज एक बैठक भी हुई है जिसमें पंजाब के मौजूदा अध्यक्ष विजय सांपला के स्थान पर...

जालंधर (पाहवा): भारतीय जनता पार्टी में कुछ राज्यों के अध्यक्षों के पदों में फेरबदल को लेकर प्रक्रिया फिर से आरंभ हो गई है। पंजाब सहित कुछ और राज्यों के अध्यक्षों में बदलाव के लिए दिल्ली में आज एक बैठक भी हुई है जिसमें पंजाब के मौजूदा अध्यक्ष विजय सांपला के स्थान पर नए अध्यक्ष की तैनाती को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई बैठक के दौरान पंजाब में अध्यक्ष पद के लिए चल रहे नामों पर चर्चा की गई। चर्चा के तहत मुख्य तौर पर तरुण चुघ, राकेश राठौर, अश्विनी शर्मा, कमल शर्मा, मनोरंजन कालिया, जीवन गुप्ता, सुखमिंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, हरजीत सिंह ग्रेवाल इत्यादि का नाम चर्चा में है। फिलहाल किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है जिसके कारण फैसला फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।

एडवांस हुए चुनाव तो टल सकता है अध्यक्ष पद का फैसला 
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व अध्यक्ष पद पर बदलाव को या तो अगले कुछ दिनों में हरी झंडी मिल जाएगी या फिर इसे एक वर्ष के लिए टाला जा सकता है। अगले कुछ दिनों में भाजपा के अंदर संगठन चुनावों का क्रम भी आरंभ हो जाना है। अगर यह प्रक्रिया आरंभ हुई तो उस प्रक्रिया को सितम्बर माह तक का समय लगना है। इस बीच अगर आम चुनाव समय से पहले करवाने की सरकार की योजना रही तो यह चुनाव टाल दिए जाएंगे। चुनाव टाल दिए जाने की स्थिति में एक वर्ष के लिए मौजूदा अध्यक्षों को ही एक्सटैंशन दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा अध्यक्ष चुनावों तक अपने पद पर बने रहेंगे।

दौड़-धूप में जुटे भाजपा नेता 
अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली में हुई बैठक के बारे में चर्चा बाहर आते ही सक्रिय भाजपा नेता पद हासिल करने के लिए दौड़-धूप में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद पाने के लिए नेतागण बाकायदा अपने-अपने आकाओं से सम्पर्क में जुट गए हैं ताकि वे पद हासिल कर सकें। दिलचस्प है कि जालंधर में ‘बजाओ ढोल खोलो पोल’ रैली से अभी भाजपा के लोग फ्री हुए थे कि उन्हें नई दौड़ के लिए भागना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!