विधानसभा में गरजे विधायक पिंकी, BJP से डरने वाले नहीं हैं पंजाब के 90 लाख कांग्रेसी वर्कर

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2019 01:18 PM

punjab assembly mla pinky

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र दौरान जहां विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान व संवैधानिक हालातों पर अपने विचार व्यक्त किए

जालंधर(खुराना): संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र दौरान जहां विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान व संवैधानिक हालातों पर अपने विचार व्यक्त किए वहीं फिरोजपुर से कांग्रेसी विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी भाजपा पर खूब बरसे और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी डरे हुए को और डराने का निरंतर प्रयास कर रही है परंतु पंजाब का 90 लाख कांग्रेसी वर्कर भाजपा से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक, गोवा व अन्य राज्यों में जोड़-तोड़ करने के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में संविधान की धज्जियां उड़ाने का जो खेल खेला वह गंदी राजनीति का हिस्सा है। इससे पहले भाजपा सरकार ने गांधी परिवार की सुरक्षा वापस लेकर ऐसे संवेदनशील मामलों पर भी राजनीति की हालांकि सब को पता है कि श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्यों को पाकिस्तान व अन्य तत्वों से जान का खतरा है। ऐसा करके भाजपा डराने का कुप्रयास कर रही है परंतु कांग्रेसी डरने वालों में से नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो गांधी परिवार की सुरक्षा हेतु हर रोज हर शिफ्ट हेतु पंजाब से 10 वर्करों का जत्था भेजा जाएगा। उन्होंने कई बार दोहराया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके संविधान से खिलवाड़ कर रही है। विधायक पिंकी ने यह भी सुझाव रखा कि मूक व बधिर बच्चों की परवरिश हेतु जो संस्थान चल रहे हैं, उन्हें सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करे तथा उनकी बिजली इत्यादि के बिल माफ करके आर्थिक रूप से उनका सहयोग करे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!