कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Edited By swetha,Updated: 25 Jan, 2020 10:08 AM

police checking

ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा के नेतृत्व में थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर रामपाल ने पुलिस पार्टी सहित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया।

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा के नेतृत्व में थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर रामपाल ने पुलिस पार्टी सहित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की औररेलगाडिय़ों की भी जांच की।

एस.एच.ओ. रामपाल ने स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों को चैक करवाया और वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शरारती तत्वों पर पूरी नजर रखी हुई है। कैंट क्षेत्र में दिन-रात चैकिंग की जा रही है जोकि अगले 2 दिन इसी तरह जारी रहेगी।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!