Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2018 10:54 AM
इरादा कत्ल में नामजद बाबा गैंग के मनजीत सिंह वासी चमियारा और जतिंद्र कुमार वासी अठोला पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लांबड़ा के थाना प्रभारी पुष्प बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र जोङ्क्षगद्र सिंह वासी देसरपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी...
जालंधर(कमलेश): इरादा कत्ल में नामजद बाबा गैंग के मनजीत सिंह वासी चमियारा और जतिंद्र कुमार वासी अठोला पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लांबड़ा के थाना प्रभारी पुष्प बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र जोङ्क्षगद्र सिंह वासी देसरपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 जून को गांव अठोला में लगे मेले में मनजीत सिंह और जङ्क्षतद्र कुमार ने उस पर छुरे से हमला किया था और किसी तरह उसने शोर मचाकर अपनी जान बचाई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मिली शिकायत के अनुसार पुलिस ने 27 जून को धारा 324, 43 के तहत मनजीत सिंह और जतिंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।पुलिस ने 1 जुलाई को दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किया गया छुरा भी रिकवर किया गया है। पुलिस की पूछताछ में मनजीत सिंह ने बताया है कि वह पहले ङ्क्षबदु अलीचकिए गैंग में था, लेकिन कुछ समय पहले उसने बाबा गैंग के नाम से अपना गैंग बनाया और जङ्क्षतद्र को भी अपने गैंग में शामिल किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।