बस स्टैंड पर रात में बेचता था हैरोइन,मिट्ठू बस्ती में खेप देने आया तो किया काबू

Edited By swetha,Updated: 16 Jul, 2019 08:44 AM

police arrest heroin smuggler

रात के समय बस स्टैंड पर हैरोइन बेचने वाले तस्कर को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त पकड़ा जब वह हैरोइन को मिट्ठू बस्ती इलाके में बेचने के लिए आया था।

जालंधर (मृदुल): रात के समय बस स्टैंड पर हैरोइन बेचने वाले तस्कर को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त पकड़ा जब वह हैरोइन को मिट्ठू बस्ती इलाके में बेचने के लिए आया था।

पुलिस ने इनपुट मिलने पर ट्रैप लगाकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है, जोकि चोरी की मानी जा रही है। एस.एच.ओ. मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिली थी कि बस्ती मिट्ठू के इलाके में तिलक नगर का रहने वाला सुखजीवन सिंह हैरोइन की एक खेप देने के लिए आया है। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और आरोपी को बस्ती मिट्ठू से बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी सुखजीवन ने माना कि वह मोगा का है, कुछ देर से जालंधर के तिलक नगर में रह रहा है व हैरोइन की तस्करी कर रहा है। उस पर पहले भी थाना लोहियां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!