बचाव कार्य में नौजवान का फिसला पैर, डूबने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 19 Aug, 2019 07:25 PM

person death

गांव चक्क मंडाला में 25 वर्षीय नौजवान के पानी में डूबने की खबर मिली है।

जालंधरः गांव चक्क मंडाला में 25 वर्षीय नौजवान के पानी में डूबने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार लोहियां खास नजदीक गांव चक्क मंडाला में बांध टूटने के कारण उक्त नौजवान बचाव कार्यों दौरान बाकी साथियों के साथ मिट्टी की बोरियां लगा रहा था कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पहचान विजय पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि लोहियां में आज गांव जानिया चाहल सहित गांव चक्क मंडाला और गांव भानेवाल में बांध टूट गए। बांध टूटने के कारण सारा पानी गांवों में चला गया। मौके पर प्रशासन द्वारा गांव वासियों से घर खाली करवाए जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!