सिटी स्टेशन पर निहंग सिख ने सिरी साहिब से युवक पर किया हमला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Dec, 2019 01:13 PM

nihang sikh attacked on young man

लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही निहंग हुआ फरार

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब 10.30 बजे एक निहंग सिख ने सिरी साहिब से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। घायल युवक द्वारा शोर मचाए जाने पर उक्त निहंग मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर-1 पर अमृतसर की ओर जाने वाली कटिहार एक्सप्रैस ट्रेन खड़ी थी। इस दौरान वहां पार्सल ठेकेदार के पास काम करने वाला युवक टिंकू खड़ा था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इतने में निहंग भड़क गया। भड़के निहंग ने अपनी सिरी साहिब निकालकर युवक की छाती, पेट, बाजू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए ,जिससे युवक लहूलुहान हो गया। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर लोग इकट्ठा होने लगे तो निहंग मौका देकर वहां से किसी ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया। घायल युवक को उसके साथी तुरंत अस्पताल में लेकर गए। घायल युवक टिंकू के भाई रविंद्र पुत्र रोशन लाल ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा उसके कई जख्मों पर टांके लगाए।  उपचार के पश्चात बाद दोपहर उन्हें घर भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!