Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2024 05:41 PM
जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक गुम हुए 5 बच्चों को बचाया है।
जालंधर: जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक गुम हुए 5 बच्चों को बचाया है। आपको बता दें कि जालंधर के पुलिस कंट्रोल रूम को रेलवे स्टेशन के पास 5 बच्चों के गुम होने की सूचना मिली। उसके बाद डिवीजन नं. 3 के हाउस अफसर ने तुरंत बच्चों को छुड़वाया और उनके माता पिता के पता लगाने की कोशिश की।
कई घंटों की कोशिश के बाद पुलिस उनके माता-पिता को ढूंढने में कामयाब रही। वहीं पता चला कि बच्चे बुल्लोवाल से जालंधर बस में सफर करके घर का रास्ता भूल गए थे। बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया। बच्चों के माता-पिता ने धन्यवाद किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here