मैकेनिकल इंजीनियर तस्कर के मोबाइल से मिले भारतीय तस्करों के लिंक

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 08:57 AM

links of indian smugglers found from mobile

मामला 15 करोड़ रुपए की पकड़ी हैरोइन का

जालंधर(स.ह.): 15 करोड़ रुपए की कीमत की हैरोइन सहित पकड़े गए तस्कर चरणजीत सिंह चन्ना से भारतीय तस्करों के लिंक मिले हैं। मैकेनिकल इंजीनियर चन्ना से अब सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम पैसों के लेन-देन के बारे पूछताछ कर रही है। पुलिस को भारतीय तस्करों से लिंक चन्ना के मोबाइल पर मिले हैं जिन पर वह अक्सर उनसे बातें किया करता था। सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिंद्र सिंह सैनी ने बताया कि पैसों के बारे चन्ना से पूछताछ की गई, लेकिन वह अभी सही जानकारी नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि चन्ना उलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पैसों के लेन-देन का तरीका पता लग जाएगा। इसके अलावा जिस गर्म जुराब में हैरोइन का पैकेट डाल कर पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में फैंकी गई, वह भी पुलिस ने जब्त की है। 

चन्ना को पुलिस ने पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया है। बता दें कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने चन्ना को वडाला चौक से काबू किया था। वह अपने पिता मक्खन सिंह को इसी केस में जमानत दिलाने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ वकील से मिलने आ रहा था। पुलिस ने चन्ना की निशानदेही पर फिरोजपुर स्थित गजनीवाल बार्डर पर पड़ते उसके खेतों के बगल के खेतों से 3 किलो हैरोइन बरामद करवाई थी, जबकि घर से 2 लाख रुपए की ड्रग मनी मिली थी।

चन्ना के बैंक खाते व प्रापर्टी भी खंगालेगी पुलिस
पुलिस अब चन्ना व उसके पिता के बैंक अकाऊंट्स व प्रापर्टी को भी खंगालेगी। पुलिस को शक है कि 5-6 माह में चन्ना ने कई बार पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाई और उसे बेच कर इकट्ठा की ड्रग मनी को बैंक खाते में डाला होगा या फिर ड्रग मनी से प्रापर्टी भी बनाई होगी। सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिन्द्र सिंह सैनी का कहना है कि हरेक एंगल से जांच की जाएगी। अगर ड्रग मनी से कोई प्रापर्टी बनाई गई मिली तो उसे भी अटैच किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!