सतलुज दरिया पर बने रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी निकालना बाढ़ रोकने में सहायक सिद्ध होगा: DC

Edited By Vaneet,Updated: 29 May, 2020 12:34 PM

helpful to remove soil from below the railway bridge on sutlej darya

गिद्दड़पिंडी में सतलुज दरिया पर बने पुल के नीचे से मिट्टी निकालना इस क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को रोकने..

जालंधर(चोपड़ा): गिद्दड़पिंडी में सतलुज दरिया पर बने पुल के नीचे से मिट्टी निकालना इस क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को रोकने में सहायक सिद्ध होगा उक्त शब्द डी.सी. वरिन्द्र कुमार शर्मा और एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने ब्लाक शाहकोट में बाढ़ से बचाव के लिए किए जा प्रबंधों का लिया जायजा लेने के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि गिद्दड़पिंड में रेलवे पुल के स्थान पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जहां हाल ही में पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी निकालने का काम करवाया गया है। 

डी.सी. और एस.एस.पी.ने दरिया सतलुज पर बने रेलवे पुल के 12 सपैनों में से मिट्टी निकालने के लिए निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की गई। आने वाले समय दौरान बाढ़ के पानी से होने वाले नुक्सान से बचने के लिए पुल के नीचे से मिट्टी निकालना समय की जरूरत थी, इसलिए इस मामले को राज्य सरकार के पास उठाया गया है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन और खास कर राज्य सरकार लोगों के जान-माल की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाने के लिए पाबंद हैै। 

उन्होंने कहा कि पुल के नीचे मिट्टी निकालने के बाद यदि दरिया में पीछे से अधिक पानी छोड़ा जाता है तो वह इस पुल के नीचे से बिना किसी रुकावट के गुजर सकेगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गांव जानिया चाहल का भी दौरा किया गया जहां पिछले साल बांध बनाया था। इस अवसर पर उपमंडल मैजिस्ट्रेट संजीव शर्मा, डी.एस.पी. प्यारा सिंह, इंजीनियर अजीत सिंह और अन्य उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!