Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 02:29 PM
ट्रैफिक पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते डी.ए.वी. कालेज फ्लाईओवर पर वाहन चालक हादसों को खुलेआम निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं फ्लाईओवर पर चढऩे वाली रेहडिय़ों को धक्का लगाने के नाम पर कुछ लोग सरेआम अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसके बाद रेहडिय़ों की स्पीड अधिक...
जालंधर(सुधीर): ट्रैफिक पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते डी.ए.वी. कालेज फ्लाईओवर पर वाहन चालक हादसों को खुलेआम निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं फ्लाईओवर पर चढऩे वाली रेहडिय़ों को धक्का लगाने के नाम पर कुछ लोग सरेआम अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसके बाद रेहडिय़ों की स्पीड अधिक होने के कारण वे कई वाहनों से टकराकर हादसों का कारण बन रही हैं।
फ्रैंड्ज कालोनी निवासी हरप्रीत जुनेजा व मोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रात: ही रेहडिय़ों का मकसूदां मंडी से आना-जाना शुरू हो जाता है। वहीं फ्लाईओवर के पास कई मोटरसाइकिल सवार रेहड़ी को फ्लाईओवर पार करवाने की एवज में 20 रुपए प्रति रेहड़ी ऐंठ रहे हैं। ये मोटरसाइकिल वाले चलते मोटरसाइकिल पर अपनी टांग से रेहड़ी को धक्का लगा कर फ्लाईओवर पर तेजी से चढ़ाते हैं। फ्लाईओवर से उतरने पर रेहडिय़ों की स्पीड अधिक हो जाती है और वे बेकाबू होकर कई वाहनों से टकराती हैं और हादसों का कारण बनती हैं।