Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 03:28 PM
इमाम नासिर में आज तड़के मशहूर करियाना व्यापारी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्होंने आग पर काबू पाया। जै जगदम्बे ट्रेङ्क्षडग कंपनी व गुप्ता करियाना स्टोर के मालिक रिशू गुप्ता ने बताया कि...
जालंधर (सुधीर, सेठी): इमाम नासिर में आज तड़के मशहूर करियाना व्यापारी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्होंने आग पर काबू पाया। जै जगदम्बे ट्रेङ्क्षडग कंपनी व गुप्ता करियाना स्टोर के मालिक रिशू गुप्ता ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीती रात अपनी दुकान बंद करके घर गए थे।
उनकी दुकान के पास ही उनका एक कर्मी सोता है। प्रात: करीब 5.30 बजे उनके कर्मी ने दुकान से धुआं निकलता देखा व घटना संबंधी उन्हें सूचित किया। इसके साथ ही वह मौके पर पहुंचे व इस संबंध में फायर बिग्रेड को सूचित किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सॢकट बताया जा रहा है।