Edited By Updated: 24 Jan, 2016 11:41 AM
पी.जी.आई. में उपचाराधीन पंजाब के...
चंडीगढ़ (अर्चना): पी.जी.आई. में उपचाराधीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शनिवार को भी आई.सी.यू. में भर्ती रहे। पी.जी.आई. डाक्टर्स की मानें तो बादल की हालत स्थिर है। उन्हें जुकाम है और सर्दी की शिकायत है।
इस वजह से छुट्टी नहीं दी गई है। गैरतलब है कि शुक्रवार देर रात उन्हें सांस की तकलीफ के बाद पी.जी.आई. के रेस्पीरेटरी इंटैंसिव केयर यूनिट (आर.आई.सी.यू.) में भर्ती किया गया था।
उन्हें हल्का बुखार व छाती में जकडऩ थी। देर रात पलमनरी विशेषज्ञों ने बादल को सुबह छुट्टी देने की बात कही थी लेकिन शनिवार को उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।
सूत्रों के अनुसार बादल दिनभर सामान्य रहे। पी.जी.आई. के डाक्टर्स का कहना है कि प्रकाश सिंह बादल को रविवार दोपहर के समय पी.जी.आई. से छुट्टी दे दी जाएगी।