सिविल डिस्पेंसरी भोगपुर में खोखों की एक्सटेंशन के मामले में बी.डी.पी.ओ. तब्दील

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Jun, 2021 11:14 AM

civil dispensary bhogpur bdpo

सिविल डिस्पेंसरी भोगपुर में जी.टी. रोड व रेलवे रोड पर बने हुए खोखों की एक्सटेंशन के मामले को लेकर बी.डी.पी.ओ. भोगपुर.....

धौलपुर(राणा भोगपुरिया): सिविल डिस्पेंसरी भोगपुर में जी.टी. रोड व रेलवे रोड पर बने हुए खोखों की एक्सटेंशन के मामले को लेकर बी.डी.पी.ओ. भोगपुर मनजिंदर कौर को तब्दील कर दिया गया है। इन खोखों की एक्सटेंशन के मामले को लेकर बी.डी.पी.ओ. दफ्तर व ब्लॉक कमेटी भोगपुर द्वारा अवैध रूप से इन्हें बढ़ाने का काम शुरू करवाया गया था। 

शिरोमणि अकाली दल के क्षेत्रीय विधायक पवन कुमार टीनूं व अन्य अकाली नेताओं द्वारा इसका विरोध किए जाने पर इनकी एक्सटेंशन के काम को रोक दिया गया था। इस मामले में एस.डी.एम. जालंधर व अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और इनकी एक्सटेंशन का मामला खटाई में पड़ चुका है। इसके चलते पंचायत विभाग द्वारा बी.डी.पी.ओ. को गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई के चलते हुए तब्दील किया गया है। इस पूरे मामले में राजनीतिक लोगों द्वारा भी गैर जिम्मेदारी अपनाई गई है लेकिन इसका बलि का बकरा केवल बी.डी.पी.ओ. को बनाया गया है। देखना होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच अब किस दिशा में जाती है और क्या इस मामले में राजनीतिक लोगों की मिलीभगत के चलते उन पर भी कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!