सी.आई.ए. ने 1 स्नैचर और तस्कर धरा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Feb, 2020 09:45 AM

cia arrest 1 snatcher and smuggler

सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने 1 स्नैचर और 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार होने में कामयाब रहा।

जालंधर(वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने 1 स्नैचर और 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। सी.आई.ए. के एस.एच.ओ. हरमिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल दुकान चलाने वाले एक युवक को काबू किया था जोकि स्नैचरों से मोबाइल खरीदता था। पुलिस को आरोपी से की गई पूछताछ में पता लगा था कि गांधी नगर के रहने वाला अमरीश उर्फ सन्नी उसे चोरी के मोबाइल बेचता है। इसके बाद पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर उससे 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सोनू उर्फ जागर पुत्र दौलत राम निवासी रामनगर द्वारा बेची जा रही 4 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जबकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। तीसरे मामले में शराब तस्कर मुनीत कुमार उर्फ लक्की निवासी रास्ता मोहल्ला को एक्टिवा सहित काबू किया जिससे 6 बोतल शराब बरामद हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!