महानगर के 35 युवा बने चार्टर्ड अकाऊंटैंट, लड़कियों ने की बराबरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 12:18 PM

charted accountant result

‘दि इंस्टीच्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स आफ इंडिया’ (आई.सी. ए.आई.) द्वारा नवंबर-दिसम्बर 2017 में लिए गए सी.ए. के सी.पी.टी. और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज घोषित हुआ जिसमें जालंधर भर से एग्जाम देने वाले स्टूडैंट्स में से अधिकांश को सफलता मिली है।  शाम को...

जालंधर(विनीत): ‘दि इंस्टीच्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स आफ इंडिया’ (आई.सी. ए.आई.) द्वारा नवंबर-दिसम्बर 2017 में लिए गए सी.ए. के सी.पी.टी. और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज घोषित हुआ जिसमें जालंधर भर से एग्जाम देने वाले स्टूडैंट्स में से अधिकांश को सफलता मिली है।  शाम को रिजल्ट घोषित होते ही सी.ए. बने युवाओं के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगने लग गया। स्टूडैंट्स के पेरैंट्स, ग्रैंड पेरैंट्स और गार्जियस ने भी उनका मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से लागू हुए जी.एस.टी. के पश्चात अब सी.ए. का काम भी पहले से ज्यादा बढ़ा है और बतौर सी.ए. स्वयं को अपडेट रखना भी उनके लिए जरूरी हो गया है, इसलिए नए बने युवा सी.ए. चेहरे भी जी.एस.टी. प्रणाली को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्पोरेट सैक्टर में जॉब करना ‘मेरी प्राथमिकता : प्रिया
मैंने पापा (मनजीत सिंह) के सपने को साकार करने के लिए सी.ए. बनने में रुचि दिखाई और डेढ़ वर्ष तक सी.ए. नरिन्द्र विग (एन.के.विग एंड एसोसिएट्स) से ट्रेङ्क्षनग ली और सैकेंड अटैम्पट में ही 216 अंक लेकर एग्जाम क्लीयर किया। सी.ए. विग चाहते थे कि मैं पहली बार में ही एग्जाम क्लीयर कर सफलता हासिल करूं, परन्तु पिछली बार कुछ प्रश्नों ने कन्फयूज कर दिया था, जिस कारण तब ऐसा न हो पाया। मैं अब अपनी प्रैक्टिस करने की बजाय कार्पोरेट सैक्ट में जॉब करना प्रैफर करूंगी।


पापा के निर्देशन में रोज 8 से 10 घंटे की पढ़ाई: अभिषेक बांसल 
आज मेरे पापा (सी.ए. राजीव बांसल) को सी.ए. बने पूरे 30 साल हो गए हैं। अब मैं भी सी.ए. बन गया हूं। मैंने दिल्ली यूनिवॢसटी से बी.कॉम. की पढ़ाई की। पापा के निर्देशन में मैं रोज 8 से 10 घंटों तक पढ़ा। शुरू से ही मेरे जीवन का लक्ष्य सी.ए. बनना ही रहा। मैंने सी.ए. बनकर अपने लक्ष्य को हासिल किया । स्कूल में भी मैं योगा चैम्पियन रहा।

ग्रुप-1 का 15.91 व  ग्रुप-2 का 15.11 रहा पास प्रतिशत 
इंस्टी‘यूट ने आज जारी रिजल्ट में 50 सफल हुए स्टूडैंट्स की मैरिट लिस्ट जारी की है। सी.ए. फाइनल की परीक्षा में करनाल के मोहित गुप्ता ने टॉप किया है, जबकि दिल्ली के प्रशांत सैकेंड टॉपर और आदित्य मित्तल थर्ड टॉपर रहे। इस बार ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 15.91 जबकि ग्रुप-2 में 15.11 रहा। दोनों ग्रुप के लिए परीक्षा देने और अन्य ग्रुपों में स्टूडैंट्स का पास प्रतिशत 22.76  रहा। इस दौरान देशभर में परीक्षा देने वाले स्टूडैंट्स में से 9479 को सफलता मिली।

युवा चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स का भविष्य उज्जवल : शशि भूषण
जालंधर सी.ए. ब्रांच के कोषाध्यक्ष सी.ए. शशि भूषण ने बताया कि जी.एस.टी. के कारण अकाऊंट्स व टैक्स का काम काफी बढ़ गया है, जिस कारण सफल हुए नए युवा सी.ए. का भविष्य उज्जवल है। सी.ए. करने के बाद वह अपनी प्रैक्टिस सकते हैं या कार्पोरेट सैक्टर में जॉब पाकर करियर बना सकते हैं। सी.ए. इंस्टी‘यूट की ओर से कैंपस प्लेसमैंट भी हर प्रदेश में करवाई जाती है और विदेशों में भी इसकी काफी संभावना है। 

बहन के ससुरालियों ने की मदद : तरणजीत
3 बहनों में मैं सबसे छोटी हूं। पापा (स. गुरमीत सिंह) की डैथ के बाद मुझे पढ़ाई जारी रखने में अनेक दिक्कतें आई, परन्तु बहन के ससुरालियों  ने मेरी हर सम्भव मदद की। अपनी सी.ए. की ट्रेनिंग मैंने सी.ए. जे.सी. अरोड़ा से ली। ट्रेङ्क्षनग के साथ-साथ मैंने ट्यूशन्स भी पढ़ाई। मैंने छठे अटैम्पट में सी.ए. फाइनल परीक्षा क्लीयर की। इसके लिए मैंने  पढऩे का ढंग बदला  और इंस्टी‘ यूट की बुक्स पर फोक्स किया, जिससे आज मुझे सफलता मिली है। -तरणजीत कौर मिगलानी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!