गीता मंदिर के कैश्यिर को महिलाओं ने पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2019 12:16 PM

case filed on 5 including 2 women

बीते दिनों मॉडल टाऊन स्थित गीता मंदिर में कैश्यिर राजीव ठाकुर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जालंधर(मृदुल): बीते दिनों मॉडल टाऊन स्थित गीता मंदिर में कैश्यिर राजीव ठाकुर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंदिर के 2 पुजारियों और 2 महिलाओं समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में महिलाओं ने केैशियर को पटक-पटक कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि पीड़ित राजीव ठाकुर की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वह 12 सितम्बर की रात को करीब 8 बजे जब मंदिर में पड़ी अलमारी से 1 लाख 25 हजार 500 रुपए का कैश लेकर जा रहे थे तो मंदिर से बाहर निकलते वक्त मंदिर के पुजारी शुक्ला, उसकी पत्नी मोना, पंडित राधेश्याम, उसकी पत्नी कंचन और सत्य प्रकाश ने उस पर हमला कर दिया तथा मारपीट के दौरान बैग में पड़े पैसों के 2 बंडल लूट ले गए।  ं


मंदिर के सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें छुड़वाया और मंदिर की डिस्पैंसरी के चेयरमैन वकील हरसंत डोगरा ने उन्हें किसी तरह मौके पर से बचाकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू की। इसके बाद उन्होंने एम.एल.आर. कटवाई और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर एस.एच.ओ. ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!