तेज रफ्तार से आ रही कार ने बंद फाटक को मारी टक्कर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Oct, 2021 02:54 PM

car coming at high speed hit the closed gate

बीती रात लगभग 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने गुरु नानकपुरा के बंद फाटक को जबरदस्त टक्ककर मार दी....

जालंधर (गुलशन) : बीती रात लगभग 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने गुरु नानकपुरा के बंद फाटक को जबरदस्त टक्ककर मार दी, जिससे फाटक के दोनो पोल टूट गए और कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार का एयरबैग खुलने से नौजवान की जान बच गई। 

जानकारी के अनुसार गुरु नानकपुरा फाटक के गेटमैन ने रात को लगभग 1.25 बजे ट्रेन आने के समय पर फाटक को बंद किया था। इस दौरान रेलवे कॉलोनी की तरफ एक तेज रफ्तार से कार आई और उसने बंद फाटक को टक्कर मार दी। टककर इनती जबरदस्त थी कि कार पहले पोल को तोड़ कर दूसरी पोल से जा टकराई। दोनों पोल ​​के टुटने से ट्रेनों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर आर.पी.एफ. अधिकारी मौके पर पहुंचे। चालक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र रमेश कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!