भारतीय जनता पार्टी मंडल भोगपुर की तरफ से कार्यकारिणी का ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 26 Dec, 2018 12:07 PM

bjp jalandhar

जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भोगपुर मंडल की हुई मीटिंग में सीनियर भाजपा नेता विशाल गुप्ता, सुशील प्रभाकर (जिला उप प्रधान) राजीव पांजा, एडवोकेट गिरधारी लाल (दोनों जिला जनरल सचिव) उपस्थित हुए।

भोगपुर(सूरी): जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भोगपुर मंडल की हुई मीटिंग में सीनियर भाजपा नेता विशाल गुप्ता, सुशील प्रभाकर (जिला उप प्रधान) राजीव पांजा, एडवोकेट गिरधारी लाल (दोनों जिला जनरल सचिव) उपस्थित हुए। 

मीटिंग दौरान भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया और वक्तों ने स्व. वाजपेयी जी की तरफ से पार्टी और देशहित में किए गए कामों पर प्रकाश डाला। भाजपा जालंधर देहाती के जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने पार्टी नेताओं और वर्करों को अधिक से अधिक संख्या में 3 जनवरी को गुरदासपुर में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इसके साथ ही मीटिंग दौरान भाजपा मंडल भोगपुर की कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।

हरीश चावला और परवेज सभ्रवाल को जनरल सचिव, चंद्र शेखर लडोइ, श्रीमती महेन्दर कौर, जतिन्दर शर्मा और रोशन लाल लडोइ को उप प्रधान, लखवीर सांपला, ’योति नागपाल, परमजीत सिंह पंमा, राजेश कुमारी और नवदीप कौर को मंडल का सचिव, केवल किशन चरड को मंडल का खजांची, राज कुमार राजू (पूर्व जिला प्रधान), अवतार सिंह लडोइ, बाबा अवतार सिंह कंधारी, मुकेश कपूर, सुशील प्रभाकर, विशाल गुप्ता, हरी देव मेहता, राम स्वरूप लडोइ, मनमोहन सिंह सैनी, चौधरी कमल बलबीर डल्ली, रजिन्द्र गांधी, विवेक खन्ना, संजीव शर्मा, पवन भट्टी, नरिन्द्र जोशी, कुलविन्द्र जोशी, संजीव बाली, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह दीप, लखविन्द्र सिंह माटा, मनजीत सिंह सोढी, दीदार सिंह , सर्बजीत सिंह गिल्ल, संजू बैनीपाल, अलोक व्यास, अजय कुमार रंगम, नरिन्दर कौर रंगम, सतनाम सिंह माधोपुर, कमलजीत सिंह सनौरा, बलविन्दर सिंह सनौरा, काली कात ठाकुर, शिबू भंडारी को मंडल का मैंबर नियुक्त किया गया। इस मौके भाजपा मंडल भोगपुर के युवा मोर्चे का परमिन्दर सिंह विर्दी को मंडल प्रधान जबकि दीदार सिंह मट्टू को मंडल एस.सी. मोर्चे के प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!