Jalandhar: पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह बराड़ ने संभाला ACP सेंट्रल का कार्यभार

Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2026 03:42 PM

acp central onkar singh barar

ईमानदार और साफ छवि के लिए जाने जाते पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह बराड़ ने जालंधर सेंट्रल के ACP के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

जालंधर (पंकज/कुंदन): ईमानदार और साफ छवि के लिए जाने जाते पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह बराड़ ने जालंधर सेंट्रल के ACP के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।

ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि वह इससे पहले भी जालंधर में SHO के रूप में कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नशा तस्करी पर लगाम लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र के किसी भी थाने में किसी व्यक्ति को कोई समस्या आती है तो वह बिना किसी झिझक के उनसे कभी भी मिल सकता है। आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!