करतार बस चालक ने एक्टिवा सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2019 09:16 AM

accident 1 died

पठानकोट चौक के पास एक्टिवा पर काम से जा रहे 2 दोस्तों को करतार बस प्राइवेट लि. की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई।

जालंधर(मृदुल): पठानकोट चौक के पास एक्टिवा पर काम से जा रहे 2 दोस्तों को करतार बस प्राइवेट लि. की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी देते हुए मृतक के चाचा विजय ठाकुर ने बताया कि उनका भतीजा रजत ठाकुर जोकि मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है, कुछ साल पहले जालंधर आकर बेअंत नगर में रह कर निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। वह बीती शाम करीब 6.30 बजे किसी काम से पठानकोट रोड की ओर जा रहा था कि इतने में तेज रफ्तार करतार बस ने टक्कर मार दी और बस चालक फरार हो गया।हादसे में रजत और उसका दोस्त आनंद गंभीर घायल हो गए।

उन्हें आस-पास इकट्ठा हुए लोग पठानकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात रजत ठाकुर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भतीजे की मौत होने के बाद मृतक के चाचा ने पुलिस को सूचित किया। जहां एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और चाचा विजय कुमार के बयान पर करतार बस प्राइवेट लि. के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि जांच की जा रही है कि करतार बस प्राइवेट लि. की किस बस ने हादसा किया है। जल्द ही पूरी जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!