अदालत परिसर से फरार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Dec, 2019 05:12 PM

absconding accused arrested

बारादरी पुलिस ने अदालत से पुलिस कर्मचारियों को धक्का मारकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(कमलेश): बारादरी पुलिस ने अदालत से पुलिस कर्मचारियों को धक्का मारकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दविंद्र सिंह उर्फ गोलू कपूरथला के गांव मंसूरवाले का रहने वाला है। 

एस.एच.ओ. जीवन सिंह ने बताया कि थाना करतारपुर में जुलाई 2019 में दर्ज हुए बाइक चोरी के केस में आरोपी दविंद्र को सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। इस दौरान मौका पाकर वह पुलिस कर्मचारियों को धक्का मारकर अदालत परिसर से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बी.एस.एफ. चौक के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!