4 किलोग्राम चरस, 1 किलोग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 02 Dec, 2019 07:53 PM

2 persons arrested with drugs

पंजाब में जालंधर (देहात) की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार..............

जालंधरः पंजाब में जालंधर (देहात) की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार किलोग्राम चरस, एक किलोग्राम अफ़ीम और एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल ने आज यहां कहा कि आदमपुर थाना पुलिस ने गांव मंडेरा के नजदीक पैदल चल रहे दो व्यक्तियों से पांच किलोग्राम चरस और एक किलोग्राम अफीम बरामद की है। दोषियों की पहचान परमजीत सिंह और शिव कुमार के तौर पर हुई है। इसी प्रकार, पुलिस फिल्लौर के नजदीक से लखनऊ निवासी अमरीश त्रिपाठी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1400 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!