अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2019 11:42 AM

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज शहर के भीतरी इलाकों में अवैध रूप से संग्रहित पटाखों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।

जालंधर: पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज शहर के भीतरी इलाकों में अवैध रूप से संग्रहित पटाखों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इसके तहत ए.डी.सी.पी. सुडरविजी की निगरानी में थाना 4 के प्रभारी कमलजीत ने पुलिस पार्टी समेत शेखां बाजार स्थित गुरु बाजार में 3 जगह से भारी मात्रा में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

पुलिस ने वहां से 2 पटाखा कारोबारियों किशन लाल एंड संस और किट्टू पतंगां वाला की दुकानों से पटाखा बरामद किया जिनकी पहचान अखिल दुआ पुत्र गुलशन दुआ निवासी निजात्म नगर और पुनीत दुआ उर्फ मोनू पुत्र राकेश कुमार दुआ निवासी इस्लामगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दुकान के मालिकों के खिलाफ धारा 188, 285 आई.पी.सी., विस्फोटक अधिनियम 1884 के 9-बी के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेखां बाजार के साथ लगते गुरु बाजार में कुछ लोग पतंगों की आड़ में अवैध रूप से पटाखा बेच रहे हैं और इन्होंने बाजार में ही गोदाम बनाए हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई तो वहां से किट्टू पतंगां वाले के गोदाम और उसके साथ बनी मार्कीट में किशन लाल एंड संस की दुकान तथा बाजार के साथ लगती गली में एक घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी दौरान दुकान के मालिक उन्हें पटाखों संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके चलते पुलिस ने सारा पटाखा कब्जे में ले लिया है।

सट्टेबाजी के साथ जुड़े हैं पटाखा कारोबारियों के कनैक्शन
छापामारी दौरान बाजार के सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों का पुलिस ने पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा है, उनका सट्टेबाजों के साथ कनैक्शन है। इनमें से एक व्यक्ति बड़ा सट्टेबाजी का कारोबार करता है जो अपने सट्टे की कमाई पटाखे के कारोबार में लगाता है और मोटी कमाई कर रहा है।

थाना 4 की पुलिस ने एक हफ्ता पहले ही की थी छापामारी 
थाना 4 के प्रभारी ने बताया कि उ‘चाधिकारियों के निर्देशों पर पटाखा कारोबारियों व दुकानदारों को लिखती नोटिस भिजवाए गए थे और साथ में एक हफ्ता पहले ही उक्त गोदामों पर जाकर छापेमारी भी की थी मगर उस दौरान वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। आज एक हफ्ते बाद दोबारा छापेमारी की तो बाजार में से 3-4 जगह से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है जिसकी गिनती सैंकड़ों डिब्बों में है।

एक साल पहले ही पटाखा लाइसैंस हो चुका है एक्सपायर 
पुलिस ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि पटाखा कारोबारियों का लाइसैंस पिछले साल ही खत्म हो चुका है। प्रशासन की तरफ से उक्त कारोबारियों को दोबारा लाइसैंस जारी नहीं किया गया। इसके विपरीत इन्होंने भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखे का स्टॉक कर लिया, जिसका आज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस पटाखा कारोबारियों का रिकार्ड चैक करवाएगी, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!