सरकार की तरफ से शुरू की गई स्कीमों को जल्द किया जाए सम्पन्न: सोम प्रकाश

Edited By Mohit,Updated: 20 Feb, 2020 05:40 PM

som parkash

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि जिले में किसी भी योग्य व्यक्ति............

होशियारपुर (जैन): केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि जिले में किसी भी योग्य व्यक्ति को सुविधाओं से वंचित न रहने दिया जाए। वे आज जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के प्रमुखों को निर्देश दे रहे थे। इस दौरान डी.सी. अपनीत रियात भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अलग-अलग योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि शुरू किए गए विकास कार्य जल्दी सम्पन्न किए जाएं व जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए, उनकी भी जल्द शुरूआत की जाए, ताकि जिले की नुहार बदली जा सके।

सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई अलग-अलग योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू किया जाए, ताकि योग्य व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने विभागों को हिदायत करते हुए कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति सरकार की ओर से शुरू की गई इन योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी गंभीरता से सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने एम.पी. लैड स्कीम के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरू किए गए कार्य जल्द मुकम्मल किए जाएं।

बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने नैशनलरूरल ड्रिकिंग वाटर प्रोग्राम का जायजा लेते हुए एक्सियन पब्लिक हैल्थ को हिदायत की कि किसी भी घर को पानी की समस्या से जूझने न दिया जाए। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के गांवों में 100 प्रतिशत पानी सप्लाई को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, मगनरेगा, अमृत योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना का भी जायजा लिया।

डी.सी. अपनीत रियात ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत शुरू किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र व पंजाब सरकार की सभी योजनाओं को जिले में सुचारू ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जन कल्याण योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को शुरु किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के लिए कहा। इस अवसर पर ए.डी.सी. हरप्रीत सिंह सूदन व हरबीर सिंह, कमिश्नर नगर निगम बलबीर राज सिंह, एस.पी. मंजीत कौर के अलावा अलग-अलग विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!