खेतों में काम कर रही महिला को काटा सांप, तड़प-तड़प कर निकली जा/न

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2024 06:20 PM

snake bit a woman working in the fields

पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव हंदवाल में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई।

हाजीपुर (हरविंदर जोशी): पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव हंदवाल में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हंदवाल की दविंदर कौर पत्नी नंबरदार तीर्थ राम आज सुबह खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। जब वह घास काट रही थी को उसे जहरीले सांप ने काट लिया।     

जब उसे सांप के काटने के बारे में पता चला तो उसने तुरंत अपने पति तीर्थ राम को बताया। मौके पर उसके पति द्वारा वाहन का प्रबंध कर उसे हाजीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!