टांडा में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े बैंक से लुटेरों ने की लाखों की लूट

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jul, 2020 02:10 PM

robbers robbed millions from bank in tanda

नकाबपोश लुटेरों की तरफ से होशियारपुर जिला के कस्बा टांडा में दिन-दिहाड़े हथियारों के बल पर बड़ी लूट...

टांडा उड़मुड़(वरिन्दर पंडित,मोमी,कुलदीश,जसविन्दर): नकाबपोश लुटेरों की तरफ से होशियारपुर जिला के कस्बा टांडा में दिन-दिहाड़े हथियारों के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। नकाबपोश लुटेरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में पिस्तौल की नोक पर 11 लाख लूटकर फरार हो गए। वारदात प्रात:काल 11 बजे के करीब उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बैंक में दाखिल हुए और आते ही बैंक में मौजूद कैशियर दीन दयाल पुत्र हेम राज निवासी नंगली और दर्जा चार कर्मचारी रवि कुमार को पिस्तौल तान कर कैश निकालने के लिए कहा। 

लुटेरे बैंक में मौजूद दोनों कर्मचारियों के पास से हथियारों के बल पर लगभग 11 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात के समय बैंक मैनेजर पवन कुमार नजदीकी गांव में ही किसी ग्राहक के पास गया हुआ था और बैंक के पास कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. टांडा दलजीत सिंह और थाना प्रमुख इंस्पैक्टर बिक्रम सिंह ने मौके पर पहुंच कर सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद के साथ जांच आरंभ दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!