मानवता शर्मसार: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बहन के पोते ने किया दुष्कर्म

Edited By Mohit,Updated: 14 Oct, 2019 04:54 PM

rape case in hoshiarpur

थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते व जालंधर रोड पर स्थित एक गांव में सगी बहन के पोते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म कर दिया।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते व जालंधर रोड पर स्थित एक गांव में सगी बहन के पोते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता बुजुर्ग महिला की तरफ से थाना मॉडल टाऊन में धमकी देने व दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज होते ही आरोपी गांव से फरार हो गया है।

धोखे से कमरे में बुलाकर दिया वरदात को अंजाम
थाना मॉडल टाऊन पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह सत्संग सुनकर घर लौट रही थी। रास्ते में अपनी बहन के घर जाने की इच्छा हुई तो वह बच्चों से मिलने चली गई। घर पर किसी को नहीं देख जब वह लौटने लगी तो बहन के पोते नितीश ने उसे घर के अंदर आने को कहा। जब वह कमरे के अंदर आई तो आरोपी नितीश उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी नितीश ने उसे जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी कि अगर किसी को भी बताया तो ठीक नहीं होगा।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस
सम्पर्क करने पर थाना मॉडल टाऊन में तैनात एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर भरत मसीह लद्दड़ ने बताया कि पीड़िता बुजुर्ग महिला का बयान सब इंस्पैक्टर जसवीर कौर के समक्ष दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी नितीश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी जालंधर रोड पर स्थित एक गांव के खिलाफ धमकी देने की धारा 506 व दुष्कर्म की धारा 376 के अधीन केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होते ही आरोपी अपने गांव से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी नितीश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!