Edited By Paras Sanotra,Updated: 01 Jul, 2023 10:08 PM

थाना सिटी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
होशियारपुर: थाना सिटी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. जोध सिंह पुलिस पार्टी सहित कोटू मोड़ चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अशोक कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी ऋषि नगर थाना सिटी अपनी रेहड़ी पर मोहल्ला ऋषि नगर में कुछ लोगों को शराब पिला रहा है। जानकारी के बाद एस.आई. ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर रेहड़ी पर दो आदमी मुकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार एवं अशोक कुमार पुत्र प्रेम कुमार को शराब पीते समय गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here