बस हादसे में घायल महिला की मौत

Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 11:38 AM

injure woman death

पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सीमा के साथ लगते जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पोलियां बीत के पास होशियारपुर के अजड़ाम गांव के श्रद्धालुओं से भरी निजी बस के गहरी खाई में गिरने से घायल महिला स्वर्णी देवी पत्नी शीतल सिंह की भी मौत हो गई।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सीमा के साथ लगते जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पोलियां बीत के पास होशियारपुर के अजड़ाम गांव के श्रद्धालुओं से भरी निजी बस के गहरी खाई में गिरने से घायल महिला स्वर्णी देवी पत्नी शीतल सिंह की भी मौत हो गई। 

हादसे में 18 वर्षीय गौरव पुत्र मलकीत सिंह की मौत वीरवार देर सायं मौके पर ही हो गई थी। शुक्रवार को ऊना सिविल अस्पताल में दोनों ही चाची स्वर्णी देवी व भतीजे गौरव के शवों के पोस्टमार्टम के पश्चात् पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिए।गौरतलब है कि होशियारपुर के शामचौरासी हल्के के अजड़ाम गांव के रहने वाले सभी श्रद्धालु वीरवार सुबह एक निजी स्कूल की बस में सवार होकर हरोली के गोंदपुर भंडियारा में पितृ स्थान (जठेरों) पर माथा टेकने आए थे। जब माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे तो पोलियां बीत मोड़ के पास बस बेकाबू हो गई और करीब 70 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। हरोली थाना हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!