Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2019 09:38 AM
थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आर्मेनिया भेजने के नाम पर 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी हरविन्द्र सिंह निवासी दमुंडा (आदमपुर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आर्मेनिया भेजने के नाम पर 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी हरविन्द्र सिंह निवासी दमुंडा (आदमपुर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के समक्ष दी शिकायत में भुल्लेवालराठां गांव की रहने वाली कमलेश कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा राकेश आर्मेनिया जाना चाहता था। आरोपी हरविन्द्र सिंह उर्फ विक्की ने उसे बताया कि वह 4 लाख रुपए दे तो वह राकेश को आर्मेनिया भेज देगा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसके बेटे को आर्मेनिया नहीं भेजा तो मैंने रुपए वापस मांगे पर आरोपी उसका पैसा वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हरविन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है।