गोलियां चलाने वाले 2 कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 05:23 PM

firing accused arrest

पुलिस ने दसूहा के बलग्गण चौक के पास गोलियां चलाने वाले 2 कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दसूहा (झावर): पुलिस ने दसूहा के बलग्गण चौक के पास गोलियां चलाने वाले 2 कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दसूहा के बलग्गण चौक के पास जो पुलिस सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर और गढ़दीवाला पुलिस थाना की पुलिस द्वारा कार सवार वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया गया था। इन कार सवार दोनों आरोपियों के खिलाफ दसूहा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी गुरसाहिब सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. राकेश कुमार ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर के हवलदार मनप्रीत सिंह ने अपने बयानों में बताया कि 15 नवम्बर को बाहला गांव में जो मनदीप सिंह के फार्म पर गोलियां चलाई थीं। इस संबंध में गढ़दीवाला थाना में मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों आरोपियों हरकमलजीत सिंह निवासी मक्खू, हाल निवासी बोदल और जसविंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र कमलजीत सिंह निवासी बोदल इस केस में वांछित थे और सूचना के आधार पर बोदला बस स्टैंड पर नाका लगाया हुआ था और सूचना मिलने पर दोनों दोषी एक कार पर आ रहे हैं तो इनका पीछा किया गया तो बलग्गण चौक के पास उन्होंने पुलिस की कार, लोगों की कारों को हिट किया और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग की।

इसके जवाब में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, परंतु इस दौरान आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र कमलजीत सिंह निवासी बोदल को पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया और दूसरा हरकमलजीत सिंह भागने में सफल हो गया। इस संबंध में अलग-अलग धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!