Edited By Updated: 02 Aug, 2015 05:04 PM
नगर की पॉश कालोनी मॉडल टाऊन में आज पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मार कर अड्डे की संचालिका सहित 7 लोगों को काबू कर लिया।
होशियारपुर (अश्विनी): नगर की पॉश कालोनी मॉडल टाऊन में आज पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मार कर अड्डे की संचालिका सहित 7 लोगों को काबू कर लिया।
डी.एस.पी. सिटी समीर वर्मा, डी.एस.पी. (पी)-कम-एस.एच.ओ. सिटी परविन्द्र कौर, थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर अमरनाथ व महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में भारी पुलिस फोर्स ने मॉडल टाऊन की कोठी नंबर-14 आर में छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे की संचालिका जसविन्द्र सत्ती पत्नी हरमेश लाल निवासी गांव पंडोरी खजूर थाना बुल्लोवाल, 3 लड़कियों राजी पत्नी अजय कुमार निवासी जालंधर, सीमा पत्नी बालन निवासी फैजाबाद व रेखा पत्नी दीपक गांव दीनापुर जिला महाराज गंज (यू.पी.) व रवि कुमार, मनी व विकास को पकड़ लिया।
डी.एस.पी. समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि इस कोठी में गत पिछले काफी समय से देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 2 अगस्त को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-कम-ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।