Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2023 03:46 PM
जिसके बाद टांडा पुलिस ने पहले दर्ज मामले में आई.पी.सी. की धारा 302 जोड़ दी है |
टांडा उड़मुड़ (पंडित): 21 अगस्त को उड़मुड़ पुली गड़ी मोहल्ले के पास हमलावरों के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की गत रात जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद टांडा पुलिस ने पहले दर्ज मामले में आई.पी.सी. की धारा 302 जोड़ दी है |
मौत का शिकार हुए 24 वर्षीय आकाश सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी लोधीचक्क पर हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह अपने भाई के साथ ए.सी. रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग की दुकान पर मौजूद था। हमलावरों ने उस पर हमला कर खंडे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और तब से उसका इलाज चल रहा था। उस समय टांडा पुलिस ने आकाश के भाई पुनीत के बयान के आधार पर हमलावरों के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रणजोध सिंह जोधा पुत्र बिट्टू निवासी पला चक्क और जगप्रीत सिंह निवासी मुनका को गिरफ्तार कर लिया था और अब इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है |