नहर से लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी

Edited By Updated: 22 Jun, 2016 01:08 AM

the canal extends from the girl body sensation meet

अपरबारी दोआब नहर में से गाजीकोट पुल के पास से एक नौजवान लड़की का शव मिला। जानकारी अनुसार आज ...

गुरदासपुर(विनोद): अपरबारी दोआब नहर में से गाजीकोट पुल के पास से एक नौजवान लड़की का शव मिला। जानकारी अनुसार आज सुबह गाजीकोट पुल पर लोगों ने नहर में एक लड़की का शव बहता देखा तो इसकी सूचना पुराना शाला पुलिस स्टेशन को दी गई जिस पर इंस्पैक्टर सलविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तथा नौजवानों की मदद से शव को बाहर निकाला।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस लड़की का शव नहर से मिला है उसने सफेद रंग की सलवार व नीले रंग की कमीज पहनी हुई है जबकि उसने बाएं हाथ में जो ब्रैसलेट पहना हुआ है उस पर अनीता-आर इंगलिश में लिखा है जबकि पहनी अंगूठी पर राहुल नाम लिखा हुआ है। उसने बताया कि अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है, परंतु जल्द ही इसकी पहचान हो जाएगी। उन्होंने शंका व्यक्त की कि यह प्रेम का मामला लगता है। लड़की का शव पहचान के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!