Edited By Mohit,Updated: 14 May, 2019 07:09 PM
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने हेतु आज बमियाल पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा सीमावर्ती बमियाल इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया।
बमियाल/पठानकोट (मुनीष,आदित्य): लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने हेतु आज बमियाल पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा सीमावर्ती बमियाल इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। गुजरात पुलिस का नेतृत्व इंस्पैक्टर एन.बी चौहान ने किया।
तरसेम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि लोग अपने मतदान का बिना डर के कारण अपने मत का प्रयोग कर सकें।