नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हैरोइन सहित 2 गिरफ्तार
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2024 06:34 PM
अलग-अलग थानों की पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बटाला : अलग-अलग थानों की पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर के ए.एस.आई बलकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गुरसेवक सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कोटली फस्सी को 10 ग्राम हैरोइन और थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस पार्टी ने अविनाश उर्फ आशीष पुत्र पप्पू निवासी गांव दादूजोध को 6 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त दोनों के खिलाफ इनसे संबंधित उपरोक्त थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज कर दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here