युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Oct, 2018 09:37 AM

police arrest woman in murder case

दीनानगर पुलिस स्टेशन के गांव दबुर्जी शाम सिंह में एक युवक द्वारा महिला व पुलिस अधिकारी से दुखी होकर आत्महत्या करने के मैमले में दीनानगर पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जिस पुलिस अधिकारी का एफ.आई.आर. में नाम दर्ज है, उस सम्बन्ध में...

गुरदासपुर (विनोद): दीनानगर पुलिस स्टेशन के गांव दबुर्जी शाम सिंह में एक युवक द्वारा महिला व पुलिस अधिकारी से दुखी होकर आत्महत्या करने के मैमले में दीनानगर पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जिस पुलिस अधिकारी का एफ.आई.आर. में नाम दर्ज है, उस सम्बन्ध में मामले की जांच की जा रही है।    

इस सम्बन्धी डी.एस.पी. दीनानगर मनोज कुमार ने बताया कि गत दिवस गांव दबुर्जी शाम सिंह में हरजिन्द्र सैनी नामक नौजवान ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी तथा उसके भाई शेखर चंद्र ने पुलिस को बयान दिया था कि उसके भाई के गांव की एक महिला ज्योति बाला के साथ 2 वर्ष पूर्व प्रेम सम्बन्ध थे और महिला उससे पैसे ऐंठती रहती थी।

अब भी महिला को दिए 25000 रुपए वापिस मांगने पर महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी और इस मामले की जांच ए.एस.आई. जगदीश सिंह कर रहा था। शेखर चंद्र ने आरोप लगाया था कि अब उक्त महिला व पुलिस अधिकारी उसके भाई को बहुत अधिक तंग-परेशान कर रहे थे जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस मामले में ए.एस.आई. कितना आरोपी है, इस सम्बन्धी जांच की जा रही है। यदि पुलिस अधिकारी आरोपी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई जरूर होगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!