Police Action : हैरोइन, ड्रग मनी व नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jun, 2024 06:32 PM

police action 2 arrested with heroin

थाना घुमाण की पुलिस ने 20 ग्राम हैरोइन, 6 हजार रुपए ड्रग मनी व 30 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बटाला : थाना घुमाण की पुलिस ने 20 ग्राम हैरोइन, 6 हजार रुपए ड्रग मनी व 30 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी एस.एच.ओ. सुखराज सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. अश्विनी गोटियाल और डी.एस.पी. श्री हरगोबिन्दपुर साहिब राजेश कक्कड़ के निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान पुल सूआ पंडोरी से जगरूप सिंह निवासी छेलोवाल को 10 ग्राम हैरोइन और एक हजार रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

इसी तरह ए.एस.आई. सरवन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान ग्रीन कालोनी घुमाण से सुखबाज सिंह निवासी घुमाण को 10 ग्राम हैरोइन, 30 नशीली गोलियों और 5 हजार रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!