संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगली जहरीली दवा

Edited By Mohit,Updated: 11 Jul, 2019 09:58 PM

pathankot hindi news

मोहटली निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीली पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई जिसे तुरंत इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया।

पठानकोट (शारदा, मनिन्द्र): मोहटली निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीली पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई जिसे तुरंत इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। फिलहाल परिवार वालों ने महिला को प्राईवेट अस्पताल में ही भर्ती करवाया है। अस्पताल के ओ.पी.डी रजिस्टर में हुई एंट्री के मुताबिक महिला सतनाम कौर पत्नी स्वर्गीय जागीर सिहं निवासी मोहटली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

उधर सूचना मिलते ही मौके पर डमटाल थाने के हवालदार हरदेव सिहं मौके पर पहंचे। पुलिस को जानकारी देते हुए महिला के बेटे रजत सिंह ने बताया कि जब से उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है तब से उनकी माता बीमार चल रही है। उन्होंने बताया कि वह दो भाई हैं तथा उनकी माता पिछले 6 माह से बिमार चल रही है और उन्होंने गलती से कोई जहरीली दवा खा ली जिससे उनकी हालत खराब हो गई। डमटाल थाने में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे तफशीश जारी है। यह पुष्टी नूरपूर के डी.एस.पी साहिल अरोड़ा ने की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!