66500 एम.एल अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, 2 फरार

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2019 02:59 PM

one arrested including 66500 ml illegal liquor 2 absconding

विभिन्न पुलिस स्टेशनों की पुलिस ने 66500 एम.एल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गए।...

गुरदासपुर(विनोद): विभिन्न पुलिस स्टेशनों की पुलिस ने 66500 एम.एल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गए।

पुलिस स्टेशन दोरांगला में तैनात ए.एस.आई कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे कि मुखबिर की सूचना पर जब आरोपी महिला शालू पत्नी लेट रणजीत निवासी कठियाली के घर छापामारी की तो वह पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गई। पुलिस द्वारा मौके से 26250 एम.एल अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह पुलिस स्टेशन कलानौर में तैनात ए.एस.आई सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी बब्बू मसीह पुत्र सुरजन मसीह निवासी यामीं कोट साहिब के घर छापामारी करके 15000 एम.एल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। 

इसी तरह पुराना शाला पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई दलजीत ने बताया कि गश्त दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव बहादुर सरां वाले फार्म पर छापामारी की गई तो आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र लखविन्द्र सिह निवासी बहादुर पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने तालाशी लेने पर वहां से 25,500 एम.एल अवैध शराब बरामद की। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!